समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण को व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर ने मिथिला परंपरा के अनुसार उनका सम्मान किया एवं संघ के महासचिव प्रभात कुमार चौधरी के द्वारा उन्हें फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही संघ की समस्याओं एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही अधिवक्ता संघ की ओर से एक नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।मांग पत्र में १. उत्पाद वाद सहित सभी विशेष वादो की सुनवाई अनुमंडल न्यायालय दलसिंहसराय में की जाए। २ दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय में एक अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश का न्यायालय है यहां वादो की अधिकता है न्यायाधीशों की सुविधा हेतु एक और अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश का न्यायालय गठन किया जाए। ३ दलसिंहसराय न्यायिक मंडल से संबंधित जो भी वाद जिला न्यायालय में विचारण चल रहा है उसे दलसिंहसराय न्यायालय में सुनवाई हेतु मंगवाने की कृपा की जाए।,४ व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम का पद महीनो से रिक्त हैं
जिस कारण उनके न्यायालय का सभी कार्य वाधित है जिससे अधिवक्ताओं एवं न्यायथीयो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है अविलम्व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम में पिठासीन पदाधिकारी अथवा उनके न्यायालय की वादों की सुनवाई हेतु अन्य पिठासीन पदाधिकारी को शक्ति प्रदान किया जाय।५ व्यवहार न्यायालय में एक न्यायिक दंडाधिकारी का न्यायालय भी महिनों से रिक्त है उक्त न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति किया जाए। ६ न्यायालय में नियमित जमानत पत्र हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दाखिल करने के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दलसिंहसराय के यहां दाखिल करने की व्यवस्था की जाए! ७ न्यायालय परिसर में कोई वाहन पराव नहीं रहने के कारण यत्र तत्र मोटरसाइकिल एवं छोटी वाहन लगी रहती है, जिससे सुरक्षा प्रभावित हो रहा है। न्यायालय परिसर में उपलब्ध जगहों पर अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिकों का वाहन लगाने एवं न्यायालय परिसर से बाहर न्यायर्थियों के वाहन लगाने की व्यवस्था की जाए।८ न्यायालय परिसर में एक कैंटीन की व्यवस्था कराई जाए ताकि अधिवक्ता गण एवं न्यायर्थी गण की चाय नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था हो सके! ९ समुचित न्याय हेतु अंतर्गत धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता की सच्ची प्रतिलिपि निकालने हेतु वकालतनामा का वैधता को समाप्त किया जाए। इन नौ सूत्री मांगों को लेकर न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय को प्रदान किया गया। मौके पर अनुमंडल अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, नागेन्द्र नाथ चैधरी, शिव शंकर वर्मा, शिव चंद्र प्रसाद सिंह, डा० रामनारायण ठाकुर, जयकांत प्रसाद सिंह, संजीत सिंह, मुकेश झा, गौरी शंकर झा, उमेश ठाकुर, उदय केतु चौधरी, सुनील कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, पिंकी कुमारी, राजकुमार महतो, नरेश ठाकुर सहित अधिवक्ता संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष अनिल कुमार नायक, रामप्रीत दास, उग्रनारायण कमल, संयुक्त सचिव प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, राम सकल महतो, सहायक सचिव, अनुज कुमार बिट्टू ,शुभेंदु कुमार, संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य शांति कुमारी एवं उमेश कुमार मौजूद थे ।





















