नजरिया न्यूज़,
सिकटी :अररिया। सूरज झा। सिकटी में SSB ने पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए चार मवेशियों को बरामद किया है।
हालांकि कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध मौके से फरार होने में कामयाब रहे।सीमा स्तंभ संख्या 156 से करीब 300 मीटर पूर्व दिशा में नेपाल की तरफ से दो व्यक्ति चार मवेशियों के साथ भारत की ओर आते दिखाई दिए।लेकिन तभी उनकी नजर SSB के विशेष गश्ती दल पर पड़ गई।
और फिर दोनों संदिग्ध मवेशियों को वहीं छोड़कर नेपाल की तरफ भाग निकले।इसके बाद संयुक्त टीम ने आसपास के इलाके में काफी देर तक सघन तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय ग्रामीणों से भी संदिग्धों के बारे में पूछताछ की गई।SSB के मुताबिक फरार संदिग्धों की पहचान और संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।
बरामद चारों मवेशियोंसीमा पर निगरानी जारी है तस्करी के रास्ते बंद करने की कोशिश जारी है और सवाल सिर्फ चार मवेशियों का नहीं—सवाल उस नेटवर्क तक पहुंचने का है, जो सीमा की संवेदनशीलता का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। को आगे की कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
सिकटी – सिकटी में SSB की कार्रवाई, 700 किलो मक्का के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, सिकटी :अररिया। सूरज झा। अररिया के सिकटी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ 52वीं वाहिनी SSB...




















