संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
अररिया पलासी प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक किसानों के लिए दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की गई है। कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के तहत पलासी में 5000 लीटर क्षमता वाले अत्याधुनिक बल्क मिल्क कूलर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने किया। बल्क मिल्क कूलर के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालक किसानों को दूध संग्रहण एवं शीतलीकरण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि दुग्ध उत्पादन पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक दूध संग्रहण व्यवस्था और दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक पशुपालकों को दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों से जुड़ने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध संग्रहण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को किसानों के लिए स्थायी एवं अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।पहले ही दिन 28 समितियों से 450 लीटर दूध का संग्रहण बल्क मिल्क कूलर के संचालन के पहले दिन ही क्षेत्र की 28 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों द्वारा कुल 450 लीटर दूध का संग्रहण किया गया। वहीं जिले में नवगठित 19 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों को दूध संग्रहण के लिए मिल्क कैन एवं दूध की गुणवत्ता जांच से संबंधित आवश्यक सामग्री और उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।जिलाधिकारी ने पशुपालक किसानों को दूध की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता का दूध उत्पादन और वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण होने से किसानों को अधिक लाभ
मिलेगा।कार्यक्रम में एडीएम नवनीर कुमार, बीडीओ कुमार अनिकेत, सीओ अंशु कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, मुखिया रूबी साहेब, पीओ अख्तर आलम, कृषि बीओ अनुराग कुमार, सीडीपीओ सदानंद दास, कोसी डेयरी प्रोजेक्ट पूर्णिया के मुख्य कार्यपालक महताब आलम, एरिया इंचार्ज राजीव रंजन, एसओडी शुभ लाल मुखिया, पंकज कुमार, सागर कुमार, बीएएमसी लेव कर्णी राजन कुमार, संग्रहण प्रभारी दिनेश सिंह, राजा साह सचिव, पशु चिकित्सा पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार, विक्रम कुमार, आदित्य कुमार, शत्रुघ्न कुमार, डीडीओ शिव नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान एवं समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे।














