संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में
कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी का मोबाइल फोन के साथ एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार झा तथा 23 वर्षीय सतीश चौधरी, निवासी फुलबारी वार्ड संख्या-13, थाना ताराबाड़ी, जिला अररिया के रूप में हुई है।इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों पर मोबाइल चोरी में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से चोरी का मोबाइल और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दोनों को न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय में भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है।








