संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी। पलासी थाना पुलिस ने रविवार की संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में पेचेली वार्ड संख्या छह निवासी मो. मुमताज, मो. रमजान, मो. जाबुल एवं मो. साजिद, कलियागंज निवासी मजेबुल रहमान तथा बरहट गांव निवासी मो. नुमान शामिल हैं।इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश थी। रविवार को संध्या गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी छह वारंटियों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।










