संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी। प्रखंड स्थित मजलिसपुर पंचायत भवन
प्रांगण में शनिवार को राजस्व ग्राम द्वारगांव में चल रहे भूमि सर्वे कार्य को लेकर भुधारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मो. सदाब यावर ने की। इस दौरान पदाधिकारी ने उपस्थित भुधारियों को भूमि सर्वे से होने वाले फायदे तथा सर्वे कार्य में सहयोग नहीं करने पर संभावित परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बैठक में कानूनगो शहनवाज आलम ने कहा कि सभी किसान एवं भूस्वामी निर्धारित समय पर आवश्यक कागजात जमा करें। उन्होंने बताया कि समय पर जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं कराने से भूमि से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने भुधारियों से अपील करते हुए कहा कि सर्वे कार्य में
किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।उन्होंने कहा कि भूमि सर्वे कार्य में सहयोग करने से जमीन से संबंधित कई समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जा सकता है। वहीं राजस्व ग्राम द्वारगांव के सर्वे अमीन ने सभी भूस्वामियों से अपना मोबाइल नंबर चालू रखने की अपील की, ताकि सर्वे कार्य के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनसे समुचित सहयोग लिया जा सके।बैठक में अमीन कुन्दन कुमार, वीरेंद्र पासवान, योगेन्द्र यादव, कार्तिक सुतिहार, शिवनारायण यादव, नंद किशोर बिश्वास, किसनू पासवान, अर्जुन पासवान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भूस्वामी मौजूद रहे।








