संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंखों से संबंधित मरीजों को
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है।आंखों की समस्या से परेशान मरीजों की पलासी में जांच की जा रही है।जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को बेहतर इलाज एवं ऑपरेशन के लिए सदर अस्पताल, अररिया रेफर किया जा रहा है।पलासी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि मरीजों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसके लिए अस्पताल की टीम लगातार प्रयासरत है।वहीं, बीएचएम खतीब हैदर ने बताया कि Eye Optometry आदिल रशीद द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई।जांच के दौरान आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान की गई।इसके बाद आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन के लिए मरीज को सदर अस्पताल, अररिया भेजा गया।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रेफरल की प्रक्रिया से मरीजों को समय पर
विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उचित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी सहूलियत होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के टीम द्वारा मरीजों को जांच, उपचार और रेफरल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की टीम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।आंखों की समस्या वाले मरीजों को समय पर जांच कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास जारी रहेगा।इस पहल से पलासी प्रखंड क्षेत्र के आंखों के मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से समय और परेशानी दोनों कम होंगे।वहीं, जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से आंखों से संबंधित परेशानी होने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की है।












