संजय कुमार, संवाददाता, पलासी अररिया
पलासी प्रखंड सह अंचल सभागार में सोमवार को बाढ़
राहत सह अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चिंता देवी ने की। बैठक में संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में वर्षा मापक यंत्र की स्थिति, बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आंशिक एवं पूर्ण रूप से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा तथा नाव की उपलब्धता, संचालन एवं रखरखाव पर चर्चा की गई। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित पंचायतों में ही आश्रय स्थल और अनाज भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एमओ को निर्देश दिया गया।अधिकारियों को बाढ़ के दौरान पर्याप्त जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास जलजमाव अथवा गंदगी वाले क्षेत्रों में समय से डीडीटी का छिड़काव कराने को कहा गया।बैठक में राहत दल, गोताखोरों एवं एनडीआरएफ की टीम को आवश्यकता के अनुसार तैनात रखने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की मरम्मती के लिए ग्रामीण कार्य विभाग को त्वरित कार्रवाई हेतु सूचित करने को कहा गया।वहीं, बाढ़ से खरीफ फसलों को नुकसान होने की स्थिति में प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए कृषि पदाधिकारी को आवश्यक
कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया।मौके पर पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, बीडीओ अनिकेत कुमार, सीओ अंशु कुमार, उप प्रमुख ताहीर, एमओ कुमोद सिंह, कृषि पदाधिकारी अनुराग कुमार, पीओ अख्तर आलम, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रुबी सोएब, मुखिया रामप्रसाद चौधरी, रामकृपाल बिश्वास, प्रभु चंद बिश्वास, रागीव उर्फ बबलू, हैदर अली उर्फ डम्पी, सोहराब, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र मलिक मुखिया कृपानंद सिंह सरदार अंचल प्रधान सहायक शमशाद आलम, महिला पर्यवेक्षिका रतन प्रभा निराला, अभिनव जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।