• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पूर्वांचल – 23फरवरी:वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के कायाकल्‍प की दिशा में बढाए गए कदम के रूप में प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

February 23, 2024
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

July 27, 2026
मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

July 27, 2026
धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

July 27, 2026
मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

July 27, 2026
भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

July 27, 2026
बदहाल बाढ़ आश्रय स्थल बना जलावन रखने का ठिकाना, आपदा में नहीं आएगा काम

बदहाल बाढ़ आश्रय स्थल बना जलावन रखने का ठिकाना, आपदा में नहीं आएगा काम

July 27, 2026
30 वर्षों बाद अररिया पहुंचे संस्थापक सदस्य शैलेंद्र कुमार का जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मान

30 वर्षों बाद अररिया पहुंचे संस्थापक सदस्य शैलेंद्र कुमार का जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मान

July 27, 2026
मुकदमे नहीं, मध्यस्थता से करें समाधान

मुकदमे नहीं, मध्यस्थता से करें समाधान

July 27, 2026
31 जुलाई तक सीएमआर चावल आपूर्ति पूरी करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं : एसडीएम

31 जुलाई तक सीएमआर चावल आपूर्ति पूरी करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं : एसडीएम

July 27, 2026
फारबिसगंज में निक्षय मित्र योजना के तहत 185 टीबी मरीजों को मिला पोषण सामग्री का सहयोग

फारबिसगंज में निक्षय मित्र योजना के तहत 185 टीबी मरीजों को मिला पोषण सामग्री का सहयोग

July 27, 2026
सीमा पर SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सीमा पर SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

July 27, 2026
प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

July 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 27, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पूर्वांचल – 23फरवरी:वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के कायाकल्‍प की दिशा में बढाए गए कदम के रूप में प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

by Kumar Shrivastav
February 23, 2024
0
पूर्वांचल – 23फरवरी:वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के कायाकल्‍प की दिशा में बढाए गए कदम के रूप में प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 141

वाराणसी में सड़क, उद्योग पर्यटन, वस्त्र और स्वास्थ्य क्षेत्रों को भारी प्रोत्साहन मिलेगा…

प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जन्मस्थली में पूजा और दर्शन करेंगे…

प्रधानमंत्री बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह में भी शामिल होंगे…

*अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज, 22 फरवरी।*

23 फरवरी को प्रधानमंत्री वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। सुबह 11:15 बजे प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पूजा और दर्शन करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे, प्रधानमंत्री श्री संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 1:45 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे जहां वह वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में

वर्ष 2014 के बाद से सड़क, रेल, विमानन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शहरी विकास और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू करके वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के कायाकल्प पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास 23फरवरी को करेंगे।

वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए, प्रधानमंत्री एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके अलावा वे एनएच-56 के सुल्तानपुर-वाराणसी खंड को चार लेन का बनाना, पैकेज-1; एनएच-19 के वाराणसी- औरंगाबाद खंड के चरण-1 को छह लेन का बनाना; एनएच-35 पर पैकेज-1 वाराणसी-हनुमना खंड को चार लेन का बनाना; और वाराणसी-जौनपुर रेल खंड पर बाबतपुर के निकट आरओबी सहित वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे पैकेज-1 के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।

इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए, प्रधानमंत्री सेवापुरी में एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट; यूपीएसआईडीएएग्रो पार्क करखियांव में बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई; यूपीएसआईडीए एग्रो पार्क, करखियांव में विभिन्न बुनियादी ढांचे का कार्य और बुनकरों के लिए रेशमी कपड़ा छपाई सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी में कई शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिनमें रमना में एनटीपीसी द्वारा शहरी कचरे से चारकोल संयंत्र; सिस-वरुण क्षेत्र में जल आपूर्ति नेटवर्क का उन्नयन; और एसटीपी व सीवरेज पंपिंग स्टेशनों की ऑनलाइन अपशिष्ट निगरानी और एससीएडीए स्वचालन भी शामिल है। प्रधानमंत्री वाराणसी के सौंदर्यीकरण के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे जिनमें तालाबों के कायाकल्प और पार्कों के पुनर्विकास परियोजनाएं एवं 3-डी शहरी डिजिटल मानचित्र और डेटाबेस के डिजाइन एवं विकास की परियोजना भी शामिल है।

प्रधानमंत्री वाराणसी में पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन से संबंधित कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में दस आध्यात्मिक यात्राओं के साथ पंचकोशी परिक्रमा मार्ग और पावन पथ के पांच पड़ावों पर सार्वजनिक सुविधाओं का पुनर्विकास, वाराणसी और अयोध्या के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा प्रदान किए गए इलेक्ट्रिक कैटामरन जहाज का शुभारंभ और सात चेंज रूम फ्लोटिंग जेटी तथा चार सामुदायिक जेटी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक कैटामरन हरित ऊर्जा के उपयोग के साथ गंगा में पर्यटन के अनुभव को बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री विभिन्न शहरों में आईडब्ल्यूएआई के तेरह सामुदायिक घाटों और बलिया में त्वरित पोंटून उद्घाटन तंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।

वाराणसी के प्रसिद्ध वस्त्र क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री वाराणसी में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) की आधारशिला रखेंगे। यह नया संस्थान वस्त्र क्षेत्र में शिक्षा और प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।

स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। वे बीएचयू में नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम फेज-1 और जिला राइफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन करेंगे, जो शहर में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है।

प्रधानमंत्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह में काशी संसद ज्ञान प्रतियोगिता, काशी संसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और काशी संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। वह वाराणसी के संस्कृत छात्रों को किताबें, वर्दी सेट, संगीत वाद्ययंत्र और योग्यता संबंधी छात्रवृत्ति भी वितरित करेंगे। वह काशी संसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता गैलरी का भी दौरा करेंगे और प्रतिभागियों के साथ “संवर्ती काशी” विषय पर उनकी फोटोग्राफ प्रविष्टियों के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री बीएचयू के पास सीर गोवर्धनपुर में संत गुरु रविदास जन्मस्थली मंदिर के समीप रविदास पार्क में संत रविदास की नव स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे संत रविदास जन्मस्थली के आसपास लगभग 32 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास संग्रहालय और पार्क के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखेंगे।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

by Office Araria
July 27, 2026
0

- फुलकाहा पुलिस ने सुपौल के करजाईन बाजार से दबोचा, पांच बाइक चोरी कांड का था आरोपी नजरिया न्यूज़, नरपतगंज...

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

by Office Araria
July 27, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया पुलिस ने मोबाइल फोन से लदे कंटेनर से सामान गायब करने के चर्चित मामले में बड़ी...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

July 27, 2026
मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

July 27, 2026
धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

July 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
  • मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर
  • धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील
  • मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम
  • भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In