समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बुधवार को दलसिंहसराय प्रखंड परिसर के समीप स्थित मैदान में जिला प्रशासन की अध्यक्षता में सोलर मेले का आयोजन किया गया। सोलर मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा,डीडीसी, एसडीओ किशन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मेले में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के अधिकृत वेंडर एवं विभिन्न सरकारी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।वंही उपभोक्ताओं को योजना से सम्बंधित सभी जानकारी एवं आवेदन करने में सहयोग कर रहे थे।साथ ही मेले में आए उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल लगाने से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई थी।
जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। विभाग के अनुसार योजना का लाभ लेने पर उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी हद तक कम या शून्य हो सकता है। साथ ही अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में बेचकर आय अर्जित करने का भी अवसर मिलेगा।वंही विभाग के अधिकारियों ने अधिक जानकारी के लिए सहायक विद्युत अभियंता, दलसिंहसराय से संपर्क करने की अपील की। साथ ही सभी बिजली उपभोक्ताओं से अधिक संख्या में सोलर योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी
चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार: राहुल गांधी प्रोटेस्टरों ने आपबीती...


















