सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के नगर निगम के नंदलाली वार्ड नंबर एक में कटे हुए पेड़ को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान प्रवेश यादव, सत्यनारायण यादव, श्यामसुंदर यादव और बिरजू यादव के रूप में हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि दरवाजे पर रखे कटे हुए पेड़ को हटाने की बात कहने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी
चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार: राहुल गांधी प्रोटेस्टरों ने आपबीती...



















