नजरिया न्यूज़, कुआड़ी:अररिया। रंजन राज।
अररिया जिले का कुआड़ी थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। एसपी जितेंद्र कुमार ने अनुशासनहीनता और सर्विस कोड के गंभीर उल्लंघन के आरोप सही पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष राजू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया है।
यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कुआड़ी थाना के लगातार तीन थानाध्यक्ष विभागीय कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। इससे पहले रोशन कुमार सिंह के कार्यकाल में भी विभागीय कार्रवाई हुई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश का अपनी ही महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ था। उस घटना के बाद भी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।
अब राजू कुमार के निलंबन के बाद इलाके में कई सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कुआड़ी थाना में ऐसा क्या हो रहा है कि लगातार तीसरे थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करनी पड़ी? क्या थाना की कार्यप्रणाली में कोई गंभीर कमी है? क्या कुछ बाहरी तत्व या दलाल पुलिस व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं? इन सवालों का जवाब जांच और विभागीय कार्रवाई से ही सामने आएगा।
हालांकि, एक बात साफ दिखाई देती है कि जिले के एसपी जितेंद्र कुमार अनुशासन के मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहे हैं। जिस भी पुलिस पदाधिकारी पर प्रथम दृष्टया लापरवाही, अनुशासनहीनता या सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप सही पाए जा रहे हैं,
उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इससे पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों से ऊपर कोई नहीं है।
अब जनता की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि कुआड़ी थाना को ऐसा थानाध्यक्ष मिले जो निष्पक्षता और कानून के अनुसार काम करे, ताकि बार-बार निलंबन की खबरों के बजाय बेहतर पुलिसिंग की मिसाल कायम हो सके। आखिर कुआड़ी थाना को कब मिलेगा एक स्थायी और विवादों से दूर रहने वाला थाना प्रभारी? यही सवाल आज इलाके के लोगों की जुबान पर है।
नरपतगंज – समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
नजरिया न्यूज़,नरपतगंज (अररिया)। रंजीत कुमार। नरपतगंज प्रखंड के अंचरा गांव निवासी एवं प्रख्यात समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी (55)...






















