- प्रधान जिला न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने किया उद्घाटन
- बंदियों को अब मुलाकात में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह
नजरिया न्यूज़, अररिया।
सोमवार 27.07.2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष गुंजन पाण्डेय ने मंडल कारा अररिया के मुलाकाती परिसर में मुलाकात से न्याय तक लीगल एड क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य बंदियों और उनके परिजनों को त्वरित विधिक सहायता देना है। अब जमानत, पैरवी और केस की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुलाकात के दौरान ही डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी कानूनी सलाह देंगे।
जिले एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने इसे संविधान प्रदत्त अधिकारों को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मौके पर डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा, एलएडीसी डिप्टी चीफ सोहन लाल ठाकुर, पूर्व जेल विजिटिंग अधिवक्ता सह ट्रेंड मेडिएटर विनीत प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।






















