आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बुधवार को रानीगंज थाना परिसर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीआई सत्यनारायण सिन्हा व दारोगा पूनम कुमारी द्वारा आठ लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया.मौके पर सीआई सत्यनारायण ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अनुज्ञप्तिधारी शस्त्रधारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.
बुधवार को आठ शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है.आगामी 23 फरवरी तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना है.मौके कई शस्त्र धारक मौजूद थे.





















