*** 5 मतों से मिली जीत
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल अंतर्गत विद्यापति नगर प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के उपरांत गत एक माह से जारी उहापोह एवं खींच-तान बुधवार को पूर्ण विराम लग गया। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख के रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया गया।जहां कृष्णा देवी प्रमुख एवं राम लखन साह उपप्रमुख के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इस सम्बंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड प्रमुख रूबी देवी एवं उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 15 जनवरी को विशेष बैठक के बाद मतदान कराया गया। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आज अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए चुनाव कराया गया। प्रमुख पद के लिए निवर्तमान प्रमुख रूबी देवी तथा कृष्णा देवी ने नामांकन दर्ज कराया। वही उप प्रमुख के लिए मृत्युंजय कुमार तथा राम लखन साह ने दावेदारी पेश की। इस बैठक में उपस्थित सभी 21 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें कृष्णा देवी के पक्ष में 13 मत पड़े, वहीं रूबी देवी को 8 मत मिले। उसी प्रकार उपप्रमुख पद के लिए राम लखन साह को 13 मत, जबकि मृत्युंजय कुमार को 8 मत मिले। मतदान के बाद निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा कृष्णा देवी को प्रमुख एवं रामलखन साह को उपप्रमुख के तौर पर पांच मतों से विजयी घोषित किया गया।
इस बाबत नवनिर्वाचित प्रमुख कृष्णा देवी से पत्रकारों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही।साथ ही बताया कि हम सभी समिति मिलकर अच्छे व्यवहार के साथ विकास का काम करूंगी।
वंही चुनाव को लेकर सुरक्षा की कड़ी चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था।
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
चुनाव को लेकर अनुमंडल मुख्यालय पर दोनों पक्षों के समर्थकों भारी संख्या में भीड़ पहुंची थी।
चुनाव के उपरांत समर्थकों ने पुष्पमाला एवं गुलाल के साथ नए प्रमुख एवं उपप्रमुख का स्वागत किया। इस दौरान कृष्णा देवी एवं राम लखन साह के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की ।





















