सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा जाने के लिए किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे थे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
== मिट्टी में दब जाने से चार बच्चों की मौत मामले की राज्यपाल करेंगे जांच, परिजन से भी करेंगे भेंट, तृणमूल कांग्रेस ने की थी जांच की मांग
*वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज, 20फरवरी।*
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदबोस मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल के सियालदह से दार्जिलिंग मेल ट्रेन से
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।प्लेटफार्म पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। किशनगंज अनुमंडल के एसडीएम लतीफुर रहमान
राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को बुकें भेंटकर बिहार सरकार की तरफ से उनका स्वागत किया।
तीन तरफ से पश्चिम बंगाल से घिरा किशनगंज जिला मुख्यालय में स्थित रेलवे स्टेशन से
सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा के लिए राज्यपाल श्री बोस रवाना हुए। राज्यपाल चोपड़ा में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे।बीते दिनों मिट्टी खुदाई के दौरान चार बच्चों की वहां मौत हो गई थी। इस मामले में सीएम ममता बनर्जी ने बीएसएफ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
*राज्यपाल से जांच करने की तृणमूल कांग्रेस ने की थी मांग:*
प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा प्रखंड के अंतर्गत चेतनगाछ गांव में 12 फरवरी को मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी का ढेर गिरने से उसके अंदर दबकर चार बच्चों की मौत हो गई थी। मृतक बच्चों की उम्र 5 से 12 थी। निर्माण कार्य बीएसएफ के जवानों के द्वारा कराया जा रहा था।
*पश्चिम बंगाल सरकार ने बीएसएफ के जवानों पर लापरवाही का लगाया था आरोप:*
मिट्टी खुदाई के लिए बीएसएफ स्थानीय प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 12 सदस्य टीमें राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर इस हादसे की जांच की मांग की थी। उसके बाद राज्यपाल खुद जांच के लिए चोपड़ा आज पहुंचे है। राज्यपाल मृतक चार बच्चों के पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।





















