नजरिया न्यूज़, पूर्णिया। मलय झा।
बिहार में शराबबंदी है इसकी खरीद बिक्री और भंडारण पर पाबंदी है।
इसके बावजूद लोग शराब पीकर आते हैं और हॉस्पिटल में कर्मियों से अभद्रता करते हैं।
पूर्णियां के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला जब कटिहार से शराब के नशे में पहुंचे एक युवक ने हंगामा किया। दरअसल पूर्णियां के जीएमसीएच में उस समय हंगामा मच गया जब शराब के नशे में एक युवक पहुंचा और नर्स मधु कुमारी के साथ इमरजेंसी में ही गाली गलौज करने लगा। यहां से हंगामा शुरू हुआ।
लिहाजा लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मी ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। के हाट थाने की पुलिस टीम पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई । बताया जा रहा है कि कटिहार जिले के कोढ़ा थाना के तहत डुम्मर गांव निवासी मिथुन शराब के नशे में मदहोश अपनी पत्नी के साथ बच्चा का इलाज कराने आया था।
इलाज शुरू करने के पहले ही मिथुन दौड़ते हुए नर्स के पास पहुंचकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मेडिकल कॉलेज की नर्स मधु ने कहा कि मेरे साथ शराब के नशे में मिथुन कुमार ने गाली गलौज किया। जब ऐसा करने से मना किया तो उल्टा सीधा बर्ताव करने लगा। तक हारकर नर्स ने किसी तरह अपनी जान बचाई।





















