नजरिया न्यूज़, पूर्णिया। राजन मिश्रा।
दिनांक 27.04.2026 की संध्या में पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था।
अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई। पुलिस बल द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सामान की भी तलाशी ली गई।
जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
पूर्णिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।





















