नेपाल सीमा पर नो मेन्स लैंड पर अतिक्रमण हटाते हुए नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी की जाए: मुख्य सचिव
मानव तस्करी की रोकथाम, ड्रग्स के सप्लाई चैन को तोड़ना, नकली नोट से जुड़े लोगों को चिन्हित करते हुए आपेक्षित कारवाई की जाए: पुलिस महानिदेशक
वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 21अप्रैल 2026।
मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमावती क्षेत्र संबंधित मुद्दों पर बैठक की जिसमें पूर्व की बैठक की प्रगति की समीक्षा । मुख्य सचिव द्वारा बॉर्डर पर पूर्ण सख्ती बरतने का निदेश दिया गया । उन्होंने कहा: बिहार पुलिस ड्रग्स एवं नारकोटिक्स की तस्करी की रोकथाम हेतु काफी गंभीरता से कार्य करें। पूर्व में इसकी रोकथाम के लिए किये गए प्रयासों के लिए उन्होने सराहना किया। उन्होंने बताया कि नो मेन्स लैंड पर अतिक्रमण हटाते हुए नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी किया जाए। खास करके बॉर्डर पर अतिक्रमित धार्मिक संरचनाओं को संवेदनशीलता एवं स्थानीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में ही हटाने की कारवाई किया जाय। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेपाल में जो समसामयिक घटनाएं घटित हो रही है उसके अन्तर्गत नियमानुसार आपेक्षित कारवाई किया जाय। पश्चिम बंगाल के चुनाव के मद्देनजर बिहार बॉर्डर पर सजग रहने की जरूरत है तथा हर हाल में विधि व्यवस्था को बनाए रखना है।
पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के द्वारा समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि बॉर्डर के क्षेत्र के कारण साइबर अपराध की घटना प्रकाश में आते रहते हैं। उन्होंने इस पर काफी सजग रहने का निदेश दिया और बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी तथा सिविल प्रशासन के लोगों से आपेक्षित सहयोग लेकर आसूचना संग्रहण तंत्र को मजबूत किया जाए। मानव तस्करी की रोकथाम, ड्रग्स के सप्लाई चैन को तोड़ना, नकली नोट से जुड़े लोगों को चिन्हित करते हुए आपेक्षित कारवाई की जाए।
बैठक में किशनगंज एवं अररिया के जिलाधिकारी द्वारा अपने जिले से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने भारत-नेपाल बॉर्डर के क्षतिग्रस्त पिलर को समय सीमा के अन्दर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सशस्त्र सीमा बल के प्रतिनिधियों ने भी सीमा से संबंधित विभिन्न मामलों को दर्शाया।
बैठक में श्री राजेश कुमार आयुक्त,पूर्णियाँ, प्रमंडल पूर्णियाँ, DG बिहार श्री कुन्दन कृष्णन, IG श्री विवेकानंद, श्री अरविंद चौधरी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, श्रीमती सुहिता अनुपम विशेष सचिव गृह विभाग, श्री विशाल राज जिलाधिकारी किशनगंज, श्री विनोद दुहन जिलाधिकारी अररिया, श्री संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक किशनगंज, श्री जितेन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक अररिया, SSB के IG, कमांडेंट एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।






















