नजरिया न्यूज़, अररिया।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीमांचल क्षेत्र के अररिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अररिया शहर के चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और मजबूत हुई है।





















