नजरिया न्यूज़, अररिया।
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-87/2025) जिले के 17 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई है।
परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में कुल 2688 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3768 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सफल आयोजन में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी -सह- प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी -सह- गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सहायक परीक्षा संयोजक, नोडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल 2026 तक (16 एवं 19 अप्रैल को छोड़कर) विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है।
जिलाधिकारी अररिया द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।





















