नजरिया न्यूज़, अररिया।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत 16 अप्रैल 2026 को जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के निर्देश के आलोक में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी अररिया श्री (डॉ०) अशोक कुमार प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मैराथन दौड़ की शुरुआत नई पुलिस केन्द्र हरियावाड़ा से होगी। यह दौड़ मुड़बल्ला मध्य विद्यालय दक्षिण होते हुए पुनः पुलिस केन्द्र हरियावाड़ा में आकर समाप्त होगी। उन्होंने यह भी बताया कि नई पुलिस केन्द्र हरियावाड़ा से मैराथन दौड़ कुल 2.5 किमी तक जाएगी और पुनः आरंभ स्थल पर आकर समाप्त होगी। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा भी उक्त रूट की जानकारी दी गई है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना एवं लोगों को आपात स्थितियों के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
अग्निशमन विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।





















