किशनगंज, बिहार भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 9अप्रैल 2026।
जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में NHAI, BSRDCL, RCD एवं रेलवे से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान NHAI के पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कार्य में कोई बाधा नहीं है। यदि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाएगी। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशासन स्तर से चिन्हित बाधाओं के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
रेलवे के पदाधिकारी द्वारा अलवावाड़ी रेलखंड के दोहरीकरण हेतु अधियाचना उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।
RCD के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि धर्मकाटा से कटहलडांगी पथ निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त बहादुरगंज-टेढ़ागाछ पथ के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है। अंचलों से LPC प्राप्त होते ही भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
SH-99 के प्रबंधक तकनीकी पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है तथा शेष रैयतों के LPC एवं आवश्यक कागजात प्राप्त होते ही भुगतान किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करें तथा आवेदकों/रैयत को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।



















