नजरिया न्यूज़, अररिया। बिहार में निवासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, कटिहार, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं कैमुर तथा कैम्प एट जिला सिवान, पूर्णियाँ, सहरसा, मुंगेर एवं सुपौल जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिये वर्ग-09 एवं वर्ग-11 में नामांकन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। दिनांक-01.04.2026 से 01.05.2026 तक इच्छुक योग्य छात्र/छात्राएँ आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन विभागीय वेबसाईट- https://state.bihar.gov.in/minoritywelfare/CitizenHome.html पर उपलब्ध है।
ऑनलाईन भरे गये फॉर्म के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज (स्वभिप्रमाणित)
अनुलग्नक कागजातः- अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय/आय प्रमाण पत्र (अभ्यर्थियों की अधिकतम परिवारिक वार्षिक आय छः लाख रूपये होनी चाहिए), शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र/अंक प्रमाण-पत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रति/तीन फोटोग्राफ एवं उम्र सीमा-संबंधी प्रमाण पत्र/आधार कार्ड से संबंधित कागजात स्वअभिप्रमाणित प्रति संलग्न करना आवश्यक है




















