नजरिया न्यूज़ अररिया।
सेविका प्रोन्नति से महिला पर्यंवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु जिला पदाधिकारी, अररिया के ज्ञापांक 1119 दिनांक 03.10.2025 द्वारा 05.10.2025 से 31.10.2025 तक एवं ज्ञापांक 1276 दिनांक 24.11.2025 द्वारा पुनः तिथि का विस्तारण कर दिनांक 27.11.2025 से 15.12.2025 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आवदेन प्राप्त किया गया है।
आवदेन हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक कुल 194 (एक सौ चौरानवे) अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष चयन समिति द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में दिनांक 17.02.2026 से दिनांक 20.02.2026 तक प्रमाण-पत्रों का मिलान मूल प्रमाण पत्र से किया गया, जिसमें कुल 127 अभ्यर्थी उपस्थित हुई। कुल 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं एवं कुल 17 अभ्यर्थी सेविका पद पर कार्यरत नही पायी गयी।
प्रमाण-पत्र सत्यापन के पश्चात् विभागीय मार्गदर्शिका पत्रांक 1846 दिनांक 10.06.2010 तथा विभागीय मार्गदर्शन पत्रांक 5148 दिनांक 13.08.2025 तथा पत्रांक 41 दिनांक 29.01.2023 के आधार पर औपबंधिक मेधा सूची तैयार की गयी है। सेविका पद पर कार्य करने हेतु विभागीय पत्रांक 5148 दिनांक 13.08.2025 में निहित प्रावधानों के आलोक में बोनस अंक दिया गया है, जिसका सत्यापन प्रतिवेदन संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से प्राप्त है। सेविका पद पर 10 वर्ष निरंतर सेवा प्रदान करने वाली अभ्यर्थी को 10 बोनस अंक एवं 10 वर्ष के पश्चात् प्रत्येक अनुवर्ती पूर्ण वर्ष हेतु 01-01 अतिरिक्त अंक देते हुए औपबंधिक मेधा सूची तैयार की गयी है।
वैसी सेविका जिनके द्वारा सेविका पद पर कार्यरत होते हुए रेगुलर मॉड में इन्टरमिडिएट/ स्नातक/ स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की गई है, वैसे अभ्यर्थियों को बोनस अंक का लाभ नहीं देते हुए औपबंधिक मेधा सूची तैयार की गई है। औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन जिला के आधिकारिक बेवसाइट NIC (https://araria.nic.in) पर करने का निर्णय लिया गया।
प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई०सी०डी०एस०-सह-सदस्य सचिव, अररिया चयन समिति के कार्यालय (समाहरणालय परिसर, गेट संख्या-01, उद्योग भवन के पास, अररिया, पिन 854311) में निबंधित डाक अथवा हाथों-हाथ के माध्यम से अभ्यर्थी द्वारा दिनांक- 09.04.2026 से दिनांक- 23.04.2026 तक के कार्यालय कार्यावधि में लिखित रूप से साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।




















