नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर अंतर्गत लल्लू बाबू सभागार के पुस्तकालय भवन में आगामी 14 अप्रैल 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मानने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई ।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के अररिया जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय कुमार भगत ने की। बैठक में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 14 अप्रैल 2026 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती मनाई जाएगी। बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे सभी जयंती के अवसर पर अपने-अपने बूथों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायेंगे।
इस मौके पर अररिया जिला के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय कुमार भगत के अलावा सह-संयोजक कमल नारायण झा, रतन कुमार, सचिव दिनेश कुमार भगत, प्रवक्ता श्रवण कुमार झा, सह-प्रवक्ता रामनाथ चौधरी, कार्य समिति सदस्य के रूप में कलानंद यादव, रूपेश कुमार राय, अभय कुमार, राजेश वर्मा, मेनिका कुमारी, रवि शंकर प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद साह, सहित मीडिया प्रभारी विवेक प्रकाश उपस्थित थे। वहीं फारबिसगंज अनुमंडल के सह-संयोजक तरुण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार विश्वास , सह-सचिव रविंद्र कुमार, भास्कर देव, प्रवक्ता सुरेश प्रसाद साह, कार्य समिति सदस्य के रूप में शिव शंकर , देवेंद्र प्रसाद मेहता, अरविंद कुमार कंठ, बृजेश कुमार वर्मा, समीर कुमार मणिविंद, शशि कुमारी एवं राकेश कुमार दास भी उपस्थित थे।
अररिया – बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन का आमंत्रण
नजरिया न्यूज़, अररिया। बिहार में निवासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य...




















