नजरिया न्यूज़, सिमराहा/अररिया।
सिमराहा से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां थाना कांड संख्या 36/26 में नामजद अभियुक्तों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के गायब होने के दो महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं, जिससे परिजनों में गहरी नाराजगी और निराशा है।
पीड़िता की मां सुमित्रा देवी ने 12 फरवरी 2026 को सिमराहा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी बेटी 6 फरवरी से लापता है। आवेदन में सचिन कुमार (पिता हजारी भगत, निवासी धूम्मर पोठिया) और जय कुमार महतो (पिता बद्री महतो) को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
थाना से निराश होकर बच्ची के पिता रवि महतो ने 12 मार्च 2026 को बाल कल्याण समिति (CWC) अररिया में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
इस पर CWC के अध्यक्ष रिंकू कुमार वर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हेडक्वार्टर डीएसपी को पत्र भेजा गया है और बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

परिजन अब भी बच्ची की सुरक्षित वापसी की आस लगाए बैठे हैं।





















