• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

March 31, 2026
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026

पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन

September 12, 2026

बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

September 12, 2026
अररिया – फारबिसगंज में नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

अररिया – फारबिसगंज में नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

September 12, 2026
अररिया – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काली मंदिर किये पूजा-अर्चना, नानु बाबा से लिये आशीर्वाद

अररिया – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काली मंदिर किये पूजा-अर्चना, नानु बाबा से लिये आशीर्वाद

September 12, 2026
फारबिसगंज- फारबिसगंज -महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर अररिया एसपी का बड़ा फ्लैग मार्च

फारबिसगंज- फारबिसगंज -महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर अररिया एसपी का बड़ा फ्लैग मार्च

September 12, 2026

आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग, अररिया में यूनियन की नई जिला कमेटी गठित

September 11, 2026

सर्वाधिक शराब बरामदगी के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष पुरस्कृत

September 11, 2026
अररिया – बैंककर्मियों ने हड़ताल कर बुलंद की मांगों की आवाज

अररिया – बैंककर्मियों ने हड़ताल कर बुलंद की मांगों की आवाज

September 11, 2026

September 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

by Office Araria
March 31, 2026
0
लखनऊ -आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 76

प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ 30मार्च।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में ही प्री-प्राइमरी स्कूलों का संचालन किया जाना है। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज आंगनवाड़ी केंद्र भवन के नवीन डिजाइन का विमोचन किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं सहित उत्तर प्रदेश के विकास यात्रा तथा रोजगार के लिए सरकार के द्वारा की जा रही पहल तथा पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनवाड़ी सहायिका की भूमिका को देखते हुए आपको यह उपाधि दी है कि यशोदा मैया ने कृष्ण कन्हैया के लिए जिस भूमिका का निर्वहन किया था, वही भूमिका आज के परिप्रेक्ष्य में आपकी है।

यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है, और उस सम्मान की गरिमा की रक्षा ंंकरना, उसके अनुरूप देश के भविष्य को गढ़ना, उसको तराशना, आगे बढ़ाना, उसकी नींव को मजबूत करना, ये महती जिम्मेदारी आपके ऊपर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि नवजात शिशु सुपोषित है और मां स्वस्थ है, तो मानकर चलिए कि भारत का भविष्य सशक्त है। इसके लिए विगत 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं, और उन प्रयासों के सारथी आप हैं।

उन्होंने कहा:

सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनवाड़ी सहायिकाएं इन योजनाओं को जमीनी०स्तर पर उतारते हुए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। सुपोषित भारत, साक्षर भारत और सशक्त भारत के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। सुपोषित बच्चा होगा और स्वस्थ मां होगी, तो साक्षर भारत भी होगा और सशक्त भारत होने से कोई रोक नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:

यह अभियान सुपोषित भारत, साक्षर भारत और सशक्त भारत के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।सुपोषित बच्चा और स्वस्थ मां होगी, तो साक्षर भारत भी होगा और सशक्त भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:

पिछले 9 वर्षों में संभव अभियान के अंतर्गत हम लोगों ने 1 करोड़ 70 लाख से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य स्क्रीनिंग से जोड़ा है।

1.5 लाख चिह्नित बच्चों में से 80 प्रतिशत से अधिक बच्चे अभियान की अवधि के भीतर ही कुपोषण से मुक्त होकर सुपोषित हुए हैं।

इस वर्ष 5,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और 60,000 से अधिक सहायिकाओं की नियुक्ति का लक्ष्य हमने निर्धारित कर दिया है। 69,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं।

ये स्मार्टफोन आपके कार्य में भी स्मार्टनेस लाएंगे। रियल टाइम पर सही डेटा अपलोड होगा और राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश निरंतर ऊपर उठता हुआ दिखाई देगा।

— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 वर्ष से छोटे बच्चों की देखभाल करने वाली जो हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां हैं, उनको सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ भी उन्हें उपलब्ध कराया गया है।

आयुष्मान भारत योजना में 3 लाख से अधिक कार्यकर्त्री और सहायिकाओं को भी हर वर्ष 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने का कार्य भी हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 से पहले के भारत की उपलब्धियों को खारिज करते हुए कहा कि गरीब के बारे में कौन पूछता था! गरीब की पीड़ा को जिसने देखा होगा, वही उसके बारे में बात कर सकता है।

जो लोग चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब की पीड़ा को नहीं समझ सकते। उनसे यह उम्मीद भी नहीं की जा सकती। वे मंचों पर भाषण देंगे, लेकिन उस पीड़ा के साथ जुड़ नहीं सकते और न ही उनके लिए योजनाएं बना सकते। उन्हें तो सब कुछ अपने परिवार के लिए ही चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र’ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिनमें एलईडी टीवी, आरओ प्यूरिफाइड पेयजल, न्यूट्रिशन गार्डन तथा प्री-स्कूल किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अब आंगनवाड़ी केंद्र स्मार्ट दिखेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 58,237 मदर-कम-चाइल्ड वेइंग स्केल और 10,553 इन्फेंटोमीटर आज आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रदान किए जा रहे हैं।

गत वर्ष भी हम लोगों ने 19,424 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और 3,077 सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही और कहीं से भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

यदि आंगनवाड़ी केंद्र स्मार्ट होंगे, तो आपका मानदेय भी उसी अनुरूप होना चाहिए।

मैंने विभाग को निर्देश दिया है कि अति शीघ्र मानदेय का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज

ने कहा:

हम उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम को आगे बढ़ा रहे हैं। शोषणमुक्त व्यवस्था स्थापित करते हुए कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। जो प्रदेश के हित में कार्य करेगा और विकास में भागीदार बनेगा, उसके साथ राज्य सरकार मजबूती से खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आंगनवाड़ी केंद्रों के नवीन भवनों की डिजाइन का विमोचन भी किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार के प्रयासों को जमीनी स्तर पर साकार करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया है। आज उसका परिणाम है कि यहां एक क्लिक करते ही 28 लाख छात्रों के लिए ₹3,350 करोड़ की राशि उनके अकाउंट में पहुंच गई—यानी एक बटन दबाया और पैसा सीधे उनके अकाउंट में।

यह दर्शाता है कि तकनीक किस प्रकार जीवन को आसान बनाती है और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करती है। उन्होंने बताया:

जिन परिवारों के सदस्यों की असामयिक मृत्यु हुई है, उन्हें हमने ‘राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना’ के अंतर्गत पेंशन की सुविधा के साथ-साथ ₹30,000 की नकद राशि भी उपलब्ध कराई है। हमारा प्रदेश अब पहचान के संकट से उबर चुका है। यह दंगा-मुक्त है, कर्फ्यू-मुक्त है और बीमारियों से भी काफी हद तक मुक्त हो चुका है।

आज उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का एक सशक्त Growth Engine बनकर, विरासत और विकास के संतुलन के साथ एक नए मॉडल के रूप में देश और दुनिया के सामने उभर रहा है।

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Digital Entrepreneur योजना के अंतर्गत 8,000 न्याय पंचायतों में डिजिटल उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Digital Entrepreneurs को 10 लाख तक का ऋण ब्याज-मुक्त और गारंटी-मुक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत अब तक 1,40,000 युवाओं को ₹5 लाख तक का गारंटी-मुक्त एवं ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।उन्होंने कहा:याद रखें, परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता, परिश्रम ही आपको आगे बढ़ाता है।स्कॉलरशिप केवल एक संबल है, आपकी मंजिल नहीं। आपकी वास्तविक मंजिल आपका परिश्रम है और परिश्रम से प्राप्त आपके अंक ही आपको आगे की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यन ने उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को ₹12,000 वार्षिक पेंशन प्रदान की भी जानकारी दी और कहा:

यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है।अब हमारा प्रदेश पहचान का मोहताज नहीं है। अब यह दंगा-मुक्त और कर्फ्यू-मुक्त है।

आज उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का एक सशक्त Growth Engine बनकर, विरासत और विकास के संतुलन के साथ एक नए मॉडल के रूप में देश-दुनिया के सामने उभर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस माध्यम से अब तक 5 लाख 54 हजार बेटियों की शादी हुई है। इस योजना के अंतर्गत बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा:

कोरोना काल के बाद हम लोगों ने अभ्युदय कोचिंग शुरू की थी, अभी इसमें और कार्य किए जाने की आवश्यकता है। एक गाइड के रूप में, एक योजक के रूप में अभ्युदय कोचिंग को तैयार करना होगा।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

by Office Araria
September 13, 2026
0

नजरिया न्यूज़ सहरसा। विकास कुमार। खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल...

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

by Office Araria
September 13, 2026
0

नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार। सहरसा सदर अस्पताल में बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग
  • सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप
  • पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश
  • पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन
  • बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In