संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ कलियागंज गांव से 18 वर्षीय युवती के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता भरत सिंह ने पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में बनगामा गांव निवासी रंजन कुमार यादव एवं बलराम यादव को आरोपित बनाया गया है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीते 20 मई को दिन करीब 3:30 बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि रंजन कुमार यादव शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब पीड़ित पिता इस संबंध में पूछताछ करने आरोपित के घर पहुंचे तो वहां गाली-गलौज की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया गया।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है तथा युवती की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





















