संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत कुजरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में रविवार को गली रास्ते को लेकर हुए आपसी विवाद में मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया।
घायलों मेंअनवरी खातून, पति स्वर्गीय कासिममिन्नती खातून, पति आसफ
दुलारी खातून, पति फारूक
शामिल हैं।पलासी सीएचसी में तैनात डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार गली रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।




















