संजय कुमार | संवाददाता, पलासी अररिया
अररिया जिले के पलासी प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शमीम आलम को प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शमीम आलम के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त होने की खबर मिलते ही जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
जदयू के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि शमीम आलम के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, सुनील चंद्रवंशी, सुनील राय, शाद आलम, मखमूर हयात, गोपाल मंडल, संजीव चौधरी, इमरान अजीम, नौशाद आलम, मंजर आलम, आफताब अजीम, हाजी मुजीब, एजाज आलम, सदानंद मंडल और मोबिन अख्तर सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष शमीम आलम ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व से प्रखंड क्षेत्र में जदयू संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




















