संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चिन्हित सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम को शनिवार को बिना कार्रवाई वापस लौटना पड़ा। प्रशासन की टीम खाता संख्या 906 और खेसरा संख्या 2478 की जमीन को खाली कराने पहुंची थी। यह जमीन कुल 1 एकड़ 66 डिसमिल बताई जा रही है। इस सरकारी भूमि पर ग्रामीणों का कब्जा बना हुआ है। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट सका है। शनिवार को प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की थी। लेकिन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने से अभियान शुरू नहीं हो पाया। सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण टीम को लौटना पड़ा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने जल्द दोबारा कार्रवाई करने की बात कही है। इस बार पर्याप्त पुलिस बल के साथ अभियान चलाया जाएगा। सीओ सुशीलकांत सिंह ने बताया कि पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए यह जमीन महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। प्रशासन अब अगली रणनीति के तहत जल्द अभियान




















