नजरिया न्यूज़ अररिया।
बिहार के निवासित अल्पसंख्यक यथा- मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत किशनगंज/दरभंगा जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र- 2026-27 के लिये वर्ग-09 एवं वर्ग-11 में नामांकन हेतु दिनांक-01.04.2026 को परीक्षा केन्द्र +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, अररिया में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12:00 अपराह्न से 02 बजे अपराह्न तक किया जा रहा है। उक्त परीक्षा में शामिल होने हेतु छात्र/छात्राओं के लिए रिपोर्टिंग टाइम 11:00 बजे पूर्वाहन् निर्धारित है। यह जानकारी सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया द्वारा दी गई है।





















