नजरिया न्यूज़ अररिया।
जिला प्रशासन अररिया द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज जिले की 26 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। सभी एजेंसियों द्वारा नियमानुकूल गैस सिलेंडरों का वितरण करते हुए पाया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या-06453-222309) में 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक कुल 200 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 166 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया है, जबकि शेष 34 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को भेजा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया है कि जिले के सभी गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।





















