बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज ,16 मार्च।
जीविका दीदियों ने प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारी को जीविका सामुदायिक संगठन संचालन प्रक्रिया और उससे जुड़कर रोजगार-स्वरोजगार के अवसर विकसित कर आर्थिक प्रगति करने वाली दीदियों से रूबरू कराया गया. जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आई.ए.एस.) ने परधि जीविका संकुल स्तरीय संघ, कोचाधामन का भ्रमण कर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा संचालित सामुदायिक संगठन का अनुभव प्राप्त किया. संकुल संघ के निदेशक मंडल, आर.जी.बी. बैठक, ऋण प्रणाली, जीविकोपार्जन के साधन विकसित करने की प्रक्रिया, लेखांकन इत्यादि से जुड़े कार्य से उन्हें अवगत कराया गया.

जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आई.ए.एस.) ने परधि जीविका संकुल स्तरीय संघ, कोचाधामन का भ्रमण कर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा संचालित सामुदायिक संगठन का अनुभव प्राप्त किया.
वहीं प्रशिक्षु आधिकारियों ने जीविका स्वयं सहायता समूह के कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना. जीविका दीदियों से संवाद कर उदेश्य, कार्य-प्रणाली, लाभ इत्यादि की ग्राउंड स्थिति को भी जाना. स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर स्वरोजगार का साधन विकसित करने वाली जीविका दीदियों से उनके साधन के साथ मुलाकात किया। वहीं जीविका दीदियों द्वारा संचालित पोठिया केचकेचीपाड़ा स्थित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई का दौरा कर चायपत्ती उत्पादन प्रक्रिया को करीब से जाना। प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारियों ने करीब से सामुदायिक संगठन के माध्यम से जीविका दीदियों के कार्य गतिविधियों को जाना। जीविका स्वयं सहायता समूह की संरचना उससे जुड़ कर जीविका दीदियों में उद्यमिता का विकास को ग्राउंड विजिट कर उन्होंने जाना।
इस मौके पर जीविका के प्रबंधक रोजगार सतीश कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी श्रीति, कर्मी राजदीप, अमित, सुमित, बड़ी संख्या में जीविका दीदी और कैडर उपस्थित थे।





















