वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 16मार्च 2026।
अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज श्रीति कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, किशनगंज के निर्देशानुसार बुनियाद केंद्र, किशनगंज में “वृद्धजन सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने दादा-दादी, नाना-नानी एवं अन्य वरिष्ठ पारिवारिक सदस्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, लूडो प्रतियोगिता तथा रस्सा-कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं की विषयवस्तु मुख्यतः ‘’परिवार में वृद्धजनों का महत्व’’ एवं सामाजिक मूल्यों से संबंधित रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

किशनगंज, बिहार – बुजुर्गों के सम्मान में वृद्धि के लिए प्रशासन ने कार्यक्रम का किया आयोजन- अटल वयो अभ्युदय योजना
विशेष रूप से लूडो एवं रस्सा-कसी प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ वृद्धजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी आनंदमय एवं प्रेरणादायक बन गया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभवों एवं आशीर्वाद को साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में किलकारी समूह के बच्चों एवं उपस्थित वृद्धजन व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नूरी बेगम, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र किशनगंज, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री उमाकांत मंडल, उच्च वर्गीय लिपिक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नौशाद आलम, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, बुनियाद केंद् किशनगंज, श्री सुमित कुमार, कार्यपालक सहायक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, किशनगंज, तथा बुनियाद केंद्र एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वृद्धजनों के सम्मान में वृद्धि पर बल दिया गया।





















