सिलाई घर का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन की प्रदर्शनी ने भी मुख्यमंत्री की प्राप्ति की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा- बहुत अच्छा काम हो रहा है
वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 11मार्च 2026।
किशनगंज की जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच को अपने कार्य से गहराई तक प्रभावित किया। कई सौ करोड़ का सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जीविका दीदीयों ने प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिलाई घर का शुभारंभ किया। जीविका दीदियों के समूह द्वारा किया जा रहा महानंदा लीफ चायपत्ती के उत्पादन को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा-बहुत अच्छा काम हो रहा है। इससे पहले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली में पावर सब स्टेशन परिसर में लगे जीविका स्टॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों की प्रदर्शनी देखी। जीविका दीदियों के सुंदर स्टॉल ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। इस मौके पर जीविका दीदियों द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई-पोठिया का मॉडल प्रदर्शित किया। महानंदा लीफ चायपत्ती के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी में मौजूद थे। उन्होंने जीविका दीदी समूह की भूमिका की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि किशनगंज की जीविका दीदियां चायपत्ता की खेती, चाय बगान से पत्ती तोड़ने के कार्य के साथ टी प्रोसेसिंग फैक्ट्री भी लगा रखी है। ब्रांड महानंदा लीफ चायपत्ती इसीजी प्लांट का उत्पादन है।
इस मौके पर किशनगंज सदर प्रखंड अंतर्गत शगुन जीविका दीदी का सिलाई घर का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उन्होंने दीदियों को जीविका दीदी की सिलाई घर की डमी भेंट की।

किशनगंज, बिहार -2556 जीविका स्वयं को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया गया कि सिलाई केंद्र से लगभग 1400 जीविका दीदियों को सीधे तौर पर रोजगार मिला हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह भी बताया गया कि सिलाई केंद्र पर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों, आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के पोशाक सिले जाएंगे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी दीदियों ने भी स्टॉल पर अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। किशनगंज सदर प्रखंड की कृषि उद्यमी सुनीता दीदी ने उन्नत कृषि तकनीक , नर्सरी का मॉडल प्रदर्शित किया। टेढ़ागाछ प्रखंड से आई फूल कुमारी दीदी ने स्थानीय जूट से निर्मित बिछोना, आसनी इत्यादि तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी लगाईं। उन्होंने जुट से निर्मित मोमेंटो भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपहार स्वरूप भेंट किया ।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश के सामने किशनगंज सदर प्रखंड की असीना जीविका दीदी ने ओखली में तैयार मसाला की प्रदर्शनी दिखाईं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13375 जीविका स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज की तरफ 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपये का डमी चेक प्रदान किया। साथी ही 2556 जीविका स्वयं को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के 256 लाभार्थियों को 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए का डमी चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पंचायत सरकार भवन, भोगडाबर, ठाकुरगंज में सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने डमी चाबी जीविका दीदियों को प्रदान की ।
जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा, परियोजना प्रबंधक बीमा मो. वारिस इकबाल,जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा सहित जीविका कर्मी, कैडर, दीदियों की गरिमामई मौजूदगी रही।






















