नजरिया न्यूज़, अररिया।
एमएलडीपी यादव कॉलेज के प्राचार्य वकील सिंह ने मीडिया ग्रुप में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के अंतर्गत सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025) की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी संबंधित छात्र-छात्राएं 28 फरवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक Samarth Portal के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। निर्धारित समय-सीमा के भीतर परीक्षा-प्रपत्र भरना अनिवार्य बताया गया है। विलंब की स्थिति में छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
यह सूचना माननीय कुलपति महोदय के आदेश से जारी की गई है। इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, आईटी सेल एवं यूएमआईएस शाखा को सूचनार्थ भेज दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर फॉर्म भरने की अपील की है।



















