संवाद सूत्र वार्षिक कटिहार ।
आगामी 22 फरवरी को चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रखंड के खरुआ गांव में स्थित राम जानकी मंदिर सह चैरिटेबल ट्रस्ट गौशाला में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी का नया मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसी नए मंदिर में भगवान राम दरबार के साथ नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीं इस संबंध में उक्त गौशाला के संचालक सूरज पांडेय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिसमें 19 फरवरी सोमवार को कलश शोभायात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश होगा, दिनांक 22 फरवरी 2024 मंगलवार को मंडप पूजन, अग्नि स्थापना एवं अधिवास, 21 फरवरी बुधवार को मंडप पूजन, अधिवास एवं नगर भ्रमण तथा दिनांक फरवरी 2024 गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम है। जिसमें आसपास के सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित होंगे पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो की इन्हीं तिथियों में बारसोई बाजार स्थित विष्णु मंदिर सह ठाकुरबारी में भी नए मंदिर के गर्भगृह में राधेश्याम भगवान, शिवाला में भगवान शिव और राम भक्त हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। यहां भी पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें बारसोई नगर में 18 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।





















