सम्वादसुत्र बारसोई कटिहार फोट मेल पर।
प्रथम दिन गुरुवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक कि परीक्षा संपन्न हुई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम एवं भूमि उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी ने सभी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने बताया कि बारसोई में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर सभी आठ केंद्रों में दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तथा पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र के चारों ओर धारा 144 लागू किया गया है।
इसका जो भी उल्लंघन करेंगे दंड के भागी होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति परीक्षा के दौरान विद्यालय के दीवाल के आसपास भी नजर आएगा उन्हें पकड़ लिया जाएगा तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। बता दे की प्रथम दिन हिंदी और उर्दू भाषा की परीक्षा हुई।





















