महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती को समर्पित किया गया राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम
प्रेरणादायक रहा कार्यक्रम, मौजूद लोगों ने सराहा
बीरेंद्र पांडेय शिक्षा संवाददाता किशनगंज,13फरवरी।
पी. एम. श्री मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गलगलिया, किशनगंज में ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती को समर्पित रहा। मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।
सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में सरोजिनी नायडू के जीवन-वृत्त, स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। छात्राओं को बताया गया कि वे साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की प्रतीक थीं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बालिकाओं को सकारात्मक चिंतन अपनाने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के विषयों पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं लोगोयुक्त कैप दिया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम जिला मिशन समन्वयक,महिला बाल विकास निगम, किशनगंज, शाहनवाज़ आलम एवं केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर रोशनी परवीन एवं जेंडर विशेषज्ञ, सुशील कुमार झा ने बच्चियों को अपनी निगरानी में सारा कार्यक्रम कराया और अपनी वाणी से प्रोत्साहित की और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा कार्यक्रम में बालिकाओं के आत्मबल, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करते हैं तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक, महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी सम्मिलित हुए और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



















