• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
सुल्तानपुर- लोक निर्माण मंत्री ने किया 91 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास – करौदीकलां -रवनिया रोड का भी किया शुभारंभ

सुल्तानपुर- लोक निर्माण मंत्री ने किया 91 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास – करौदीकलां -रवनिया रोड का भी किया शुभारंभ

February 14, 2024
अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

May 26, 2026
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

May 25, 2026
पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

May 25, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

May 25, 2026
बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

May 25, 2026
तीन दिनों से लापता युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी

तीन दिनों से लापता युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी

May 25, 2026
गली रास्ते के विवाद में तीन महिलाएं घायल, पलासी सीएचसी में भर्ती

गली रास्ते के विवाद में तीन महिलाएं घायल, पलासी सीएचसी में भर्ती

May 24, 2026
तेज आंधी-तूफान में गिरा 30 साल पुराना पीपल का पेड़, मोटरसाइकिल गैरेज में भारी नुकसान

तेज आंधी-तूफान में गिरा 30 साल पुराना पीपल का पेड़, मोटरसाइकिल गैरेज में भारी नुकसान

May 24, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पुलिस बल की कमी से लौटी बैरंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पुलिस बल की कमी से लौटी बैरंग

May 24, 2026
आयुष चिकित्सकों को एईएस/जेई पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

आयुष चिकित्सकों को एईएस/जेई पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

May 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 26, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

सुल्तानपुर- लोक निर्माण मंत्री ने किया 91 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास – करौदीकलां -रवनिया रोड का भी किया शुभारंभ

by Kumar Shrivastav
February 14, 2024
0
सुल्तानपुर- लोक निर्माण मंत्री ने किया 91 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास – करौदीकलां -रवनिया रोड का भी किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 246

अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज, सुलतानपुर 14 फरवरी।

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विकास खंड करौंदीकला में लोनिवि की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। विधानसभा क्षेत्र कादीपुर में लोक निर्माण विभाग/सेतु निगम के कुल 91 विभिन्न परियोजनाओं का जिनकी कुल लागत रू0 15114.65 लाख है, का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न किया। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री/ विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंत्रीजी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री लोक निर्माण विभाग विधायक कादीपुर राजेश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बिजेथुआ महावीरन धाम का विधि विधान के साथ पूर्जन अर्चन कर दर्शन किया।
मंत्री, लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके बाद विधानसभा क्षेत्र कादीपुर के विकास खंड करौंदीकला में आयोजित लोक निर्माण विभाग/सेतु निगम के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कुल-80 परियोजनाएं(लोक निर्माण विभाग की-79, सेतु निगम की-01 परियोजना) जिनकी कुल लागत-7538.49 लाख रू0 है, का शिलान्यास किया‌।
लोक निर्माण की-10, सेतु निगम की-01 सहित कुल-11 परियोजनाएं, जिनकी लागत-7576.16 लाख है, का लोकार्पण किया । इस प्रकार लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री प्रसाद द्वारा कुल-91 परियोजनाएं, जिनकी कुल लागत-15114.65 लाख है का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।
लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा:

लोक निर्माण विभाग की सभी परियोजनाएं विधानसभा कादीपुर की जनता के लिये समर्पित हैं। सभी सड़कों व पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ससमय कराना सुनिश्चित किया जायेगा।

उन्होंने मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग धर्मवीर सिंह से सभी परियोजनाओं की समय सीमा बताने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा:
हमारी सरकार गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी सभी सड़कों का निर्माण ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित किया जायेगा। सभी सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से व ससमय कराना सुनिश्चित करायें।
उन्होंने सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह व विधायक कादीपुर द्वारा कई सड़कों का प्रस्ताव किये जाने पर आश्वस्त किया कि सभी प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। जनपद सुलतानपुर की सभी सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी उपस्थित आम जनमानस व जनप्रतिनिधियों सहित सभी अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधायक कादीपुर राजेश गौतम द्वारा मंत्री जी का बिजेथुआ महावीरन का प्रतीक चिन्ह गदा व ओडीओपी उत्पाद का मोमेन्टों भेंटकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में मंत्री जी के आगमन पर आभार व्यक्त किया और कहा कि मंत्री जी द्वारा विधानसभा कादीपुर के लिये जो सौगात दी गयी है वह आम जनमानस को सहूलियत प्रदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि इनके मंत्री रहते मैने जो भी विधानसभा कादीपुर के लिये मांग की, उन सभी को मंत्री जी द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। उन्होंने मंत्री जी के समक्ष विधानसभा कादीपुर के लिये कई सड़कों का प्रस्ताव भी रखा, जिसे मंत्री जी द्वारा स्वीकार भी किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी आम जनमानस व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सांसद श्रीमती मेनका संजय गांधी के अनुपस्थिति में प्रतिनिधि रणजीत कुमार द्वारा रवनिया सड़क के साथ-साथ कटका-मायंग सड़क स्वीकृति के लिए सांसद महोदया की तरफ से मंत्री, लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद जी का आभार व्यक्त किया। वहीं जनपद के दो प्रमुख मार्ग अलीगंज देहली – प्रभातनगर एमडीआर मार्ग व अहदा-विरसिंहपुर-दियरा – दुर्गापुर एमडीआर मार्ग सहित नेमपुर घाट व मेवपुर मार्ग की जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। साथ ही हलियापुर – वेलबाई मार्ग के मध्य सेमरी बाजार में 330 मीटर सड़क जिसे विभाग की लापरवाही से 3.50 मीटर चौड़ी सड़क स्वीकृति को बदल कर 7 मीटर करने का आग्रह किया गया।
सांसद प्रतिनिधि ने कहा:
उक्त सभी कार्यों की स्वीकृति हेतु सांसद महोदया स्वयं मंत्री जी व मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर व कई पत्रों के माध्यम से लगातार आग्रह करते आ रही हैं। मंत्री जी ने मौके पर उपस्थित मुख्य अभियंता को निर्देशित कर तत्काल सेमरी बाजार के सड़क को 7 मीटर करने का आदेश दिया‌। शेष कार्यों को यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि संतोष मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड विजय चंद्र, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम प्रशांत कुमार सिंह, सहायक अभियंता चित्रा वर्मा, डीजी सिंह, वंदना यादव, दुर्गेश सिंह, राहुल सोनी, अवर अभियंता अमरदीप, अतुल वर्मा, अमित रावत, कादीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता विजय शंकर पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, नगर पंचायत कादीपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना, बीडीओ करौदी कला प्रमोद पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख करौंदीकलां सर्वेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दोस्तपुर प्रातेश सिंह बन्टी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this on WhatsApp
Share204Tweet127Share51
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

by Office Araria
May 26, 2026
0

नजरिया न्यूज़, बयूरो अररिया। अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर वार्ड संख्या-08 में मोबाइल छिनतई के विवाद को लेकर...

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

by Office Araria
May 26, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

May 26, 2026
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
  • रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
  • एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।
  • भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।
  • पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!