कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे बोर्ड मैट्रिक परीक्षा देने के लिए विभिन्न सेन्टरों पर जा रहे थे आपको बता दे की 15 फरवरी से बिहार में बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (BSEB Exam) शुरू होगी। पहले दिन की शुरुआत मातृभाषा यानी हिंदी के पेपर से होगी। इस परीक्षा को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar) ने तैयारी पूरी कर ली है।
बिहार मैट्रिक परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेगा वही बच्चों को हौसला बुलंद करते हुए अभिभावकों के द्वारा उन्हें सफल एग्जाम देने के लिए सेन्टरों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।





















