कुशेश्वरस्थान पूर्वी।
डीआईजी मनोज कुमार तिवारी एवं एसएसपी जग्गुनाथ जल्लाल रेड्डी ने गुरुवार को संयुक्त रूप से बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना की । मालूम हो कि डीआईजी ,और एसएसपी अगामी महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशाशनिक तैयारी के संदर्भ में जायजा लेने कुशेश्वरस्थान आये थे । पूजा अर्चना के दौरान एसडीओ सह न्यास के अध्यक्ष शशांक राज,एसडीपीओ सह न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, सीओ गोपाल पासवान,बीडीओ प्रभाशंकर मिश्रा, न्यास के सचिव गोपाल नारायण चौधरी, कोषाध्यक्ष कविता कुमारी ,न्यास सदस्य छेदी राय, मणिकांत झा, संतोष पोद्दार, शंकर चौपाल , सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।























