• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
सुल्तानपुर- तो मेनका गांधी फिर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव:सोशल मीडिया

सुल्तानपुर- तो मेनका गांधी फिर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव:सोशल मीडिया

February 14, 2024
नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…

November 1, 2026

November 1, 2026
नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच

नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच

November 1, 2026
अररिया – 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारी तेज

अररिया – 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारी तेज

October 31, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओम प्रकाश अग्रवाल

October 31, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

धर्मगंज चौक के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार 30 पुड़िया स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त

October 31, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 31, 2026
पलासी में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई, दो का निष्पादन आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच कराया गया समझौता, शेष मामलों पर होगी अगली सुनवाई

पलासी में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई, दो का निष्पादन आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच कराया गया समझौता, शेष मामलों पर होगी अगली सुनवाई

October 31, 2026
पोझिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर व जन संवाद आयोजित, हर गुरुवार मनेगा ‘जीविका आरोग्य दिवस’

पोझिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर व जन संवाद आयोजित, हर गुरुवार मनेगा ‘जीविका आरोग्य दिवस

October 31, 2026
पोझिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर व जन संवाद आयोजित, हर गुरुवार मनेगा ‘जीविका आरोग्य दिवस’

पोझिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर व जन संवाद आयोजित, हर गुरुवार मनेगा ‘जीविका आरोग्य दिवस’

October 31, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 29, 2026
सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

October 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

सुल्तानपुर- तो मेनका गांधी फिर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव:सोशल मीडिया

by Kumar Shrivastav
February 14, 2024
0
सुल्तानपुर- तो मेनका गांधी फिर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव:सोशल मीडिया
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 169

मेनका गांधी को हटाने के लिए 40 परसेंट वाले कुछ माननीय कुबेर की कोठरी के सहारे मार रहे हैं हाथ पांव

जिले के एक बाहुबली लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सत्ता और विपक्षी दलों में कर रहे है लगातार कोशिश

जिले की आमजनता फिर सांसद मेनका गांधी को बनाना चाहती है सांसद

अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, 14फरवरी।

अगर उम्र की सीमा पीएम मोदी और उनके नवरत्नों पर फिट बैठती है तो यकीन कीजिए कि 38 सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से फिर मौजूदा सांसद संजय मेनका गांधी वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी से लड़ेंगी। इसके लिए उन्हें शीर्ष स्तर से कोई कवायद नही करनी है। हां निचले स्तर पर जरूर कुछ भाजपा व सहयोगी दलों नेता चुनाव लड़ने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। लेकिन वह इस बात को बखूबी जानते हैं कि सांसद मेनका गांधी की सक्रियता के कारण उनकी दाल नही गलेगी। इस लिए जनता के बीच उनकी उम्र सीमा को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। क्योंकि मेनका गांधी का बड़ा राजनीतिक चेहरा होने के कारण और उनकी लगातार क्षेत्र में सक्रियता के कारण सियासी लोगों के पास कोई और बहाना नही है। ऐसे लोगों के पास अपना कोई जनाधार तो है नही,बस भाजपा के वोट बैंक के भरोसे दिल्ली की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। जिले के कुछ भाजपा के कद्दावर नेता हैं जिनकी पकड़ सीधे आलाकमान तक है, लेकिन वह किसी तरह का प्रपंच नहीं कर रहे हैं। हो सकता है कि पार्टी के सामने कोई विशेष परिस्थिति आई तो ऐसे ही कद्दावर नेताओं के नाम पर पार्टी विचार कर सकती है।हालांकि इसकी सम्भावना बहुत कम है।

संसद मेनका गांधी पर जनता को गर्व:

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक जनता को सांसद मेनका गांधी पर गर्व है कि वह ऐसे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जनपद को विकास की अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। सासंद को लेकर जनता में न कोई कन्फ्यूजन है और न ही कोई गुस्सा व आक्रोश है। क्योंकि उन्होंने कभी लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य नही किया है। सांसद मेनका गांधी की धमक सत्ता और नौकरशाही में भी है। अच्छे कार्य करने वाले अफसरों की वाहवाही और नकारा अफशरों को खरी खोटी सुनाने से वह कतई नही हिचकिचाती हैं। आजादी के बाद की पहली सांसद हैं जो दिल्ली में रहकर जिले के विकास के लिए सोचती रहती हैं। साथ ही जिले का बराबर दौरा करती रहती हैं। उन्होंने अपने बेटे पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी की ओर से लगातार बयानबाजी को नजरंदाज कर खुद पार्टी लाइन पर हमेशा कार्य किया है।और उसी पैटर्न पर चल भी रही हैं। कुछ सियासी लोग सांसद वरुण गांधी को लेकर मेनका गांधी के राजनीतिक भविष्य का आकलन कर रहे हैं। लेकिन शायद यह भूल रहे हैं कि उनकी कांग्रेस विरोधी कार्यशैली रही है। यही भाजपा आलाकमान को सूट भी करता है और पसन्द भी है।

मेनका गांधी चुनाव लड़ी तो फिर इंडिया गठबंधन होगा धड़ाम:

सांसद मेनका गांधी के फिर से भाजपा से 38 सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन भी ससंकित है। इस गठबंधन की सबसे बड़ी चिंता है कि मेनका गांधी के चुनाव लड़ने से सफलता प्राप्त करना बहुत मुश्किल है। अगर किन्हीं कारणों से मेनका गांधी चुनाव नहीं लड़ी तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को हराना भाजपा के लिए फिलहाल इस जिले में तो मुश्किल है। ऐसे में भाजपा भी अपनी इस सीट को गवांने का जोखिम इस लिए उठाना नही चाहेगी की उसकी एक सीट कम हो। शीर्ष स्तर पर मेनका गांधी की कोई अनबन भी नहीं है जो उनको नजरंदाज किया जाए। फिलहाल मेनका गांधी को नजरंदाज भाजपा देश स्तर पर नही बहस में नहीं पड़ना चाहती है।
40 परसेंट कमीशन वाले कुछ माननीय मार रहे हैं हाथ पांव:

कुछ 40 परसेंट वाले माननीय 38 लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि चरण चुम्बन कर और कुबेर की कोठरी के सहारे भाजपा अथवा सहयोगी दलों के नेताओं को पूजकर बड़ी कुर्सी हासिल कर लेंगे। यह प्रयोग असेम्बली में कई जगहों पर हुआ भी है। सत्तापक्ष के कई माननीय और नेता इस गोटी को सेट करने में लगे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि भाजपा के कई नेता मेनका गांधी को हटाने के लिए सहयोगी दलों के आलाकमान पर दबाव बना कर यह सीट अपने खाते में करने की माथापच्ची में लगे हैं। उनकी यह कोशिश कामयाब होती है कि नही यह तो भविष्य के गर्त में है। जिले के एक बाहुबली नेता भी भाजपा से टिकट हासिल करने के लिए लगे हैं। इसके अलावा बसपा की लक्ष्मी कुबेर पूजन की परिपाटी को अपनाते हुए निषाद पार्टी,अपनादल अनुप्रिया गुट के माध्यम से टिकट लेने की होड़ में लगे हैं। अगर उनकी सेटिंग नही हुई तो फिर इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी से लड़ने की कोशिश करेंगे। अगर यह सीट कांग्रेस के खाते में गई तो इससे भी सेटिंग करने में पीछे नही रहेंगे। बसपा से सेटिंग का तो पुराना हुनर पहले से ही विद्यमान है।

Share this on WhatsApp
Share202Tweet127Share51
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…

नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…

by Office Araria
November 1, 2026
0

प्रतिभा सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज,नई दिल्ली। हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान...

by Office Araria
November 1, 2026
0

सनातन संविधान- न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन। नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि ॥ *श्री मद्भागवत गीता 4.22 ॥...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…

नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…

November 1, 2026

November 1, 2026
नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच

नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच

November 1, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…
  • (no title)
  • नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच
  • अररिया – 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारी तेज
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओम प्रकाश अग्रवाल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In