वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 3फरवरी।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आयोजित समापन एवं सम्मान समारोह बेहद भव्य रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। चित्रकला, निबंध, स्लोगन एवं विशेष यम राज वेशभूषा के माध्यम से बच्चों ने प्रभावशाली संदेश दिया।
सड़क सुरक्षा का संदेश अनोखे एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने हेतु
यमराज वेशभूषा में जन-जागरूकता फैलाने वाले छात्र Ashhad Raja
को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सामाजिक संदेश के लिए
जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कई प्रस्तुतियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।सम्मान एवं पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को
जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार एवं डीटीओ दीक्षित श्वेतम द्वारा प्रदान किया गया।

किशनगंज बिहार- जन-जन तक सड़क सुरक्षा संदेश वायरल करने का पैगाम दे गया समापन एवं सम्मान समारोह : वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज
इस मौके पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा:
“सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। बच्चों में दी गई यह जागरूकता भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।”
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा:
“हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है। छोटी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।”
इससे पहले जिला पदाधिकारी श्री राज द्वारा सभी बच्चों एवं अभिभावकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में
एडीटीओ सलिल कुमार, एमवीआई रविंद्र कुमार, एमवीआई तरुण कुमार, सर्वेश कुमार एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंच संचालन रिया यादव एवं शुभम कुमार (जीबीएम स्कूल) द्वारा किया गया। सम्मानित छात्र-छात्रा:
चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग)
प्रथम पुरस्कार – बाल मंदिर आशी अग्रवाल
द्वितीय पुरस्कार – डी.पी.एस., मदीह सरवर (कक्षा V-B)
तृतीय पुरस्कार – क्यू.बी.एम. स्कूल – राजदीप नंदी (कक्षा V)
🎨 चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग)
प्रथम पुरस्कार – हेलो किड्स – आयशा फलक
द्वितीय पुरस्कार – माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल – सजमा शाह (कक्षा III)
तृतीय पुरस्कार – मिडिल स्कूल, खगड़ा – समिया (कक्षा VII-B)
📝 निबंध प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार – ओरिएंटल पब्लिक स्कूल – मोना दास (कक्षा X-A)
द्वितीय पुरस्कार – शगर्ल्स हाई स्कूल – अहाना परवीन (कक्षा IX-B)
तृतीय पुरस्कार – बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल – वैष्णवी कुमारी सिंह (कक्षा IX)
✍️ स्लोगन प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार – इंसान हाई स्कूल – साल्का अख्तर (कक्षा X























