नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। जगह जगह आकर्षक झांकियां और लुभावने सजावट को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। छात्र छात्राओं का उत्साह चरम पर दिख रहा हैं। जगह जगह पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में सिमरबनी, शंकरपुर, जयनगर, कुसमौल, शेखपुरा, महथावा, रघुनाथपुर, पैकपार, भरगामा बाजार, खजूरी आदि जगहों पर धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
वही भरगामा थाना पुलिस पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज कर पेट्रोलिंग करते नजर आए शांति व्यवस्था में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर सभी पूजा पंडालों में भरगामा थाना पुलिस गश्ती करते नजर आए। वही पूरे प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
प्रखंड क्षेत्र के सभी चौक चौराहे पूजा पंडालों एवं पूजा स्थलों पर भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एएसआई गौरीशंकर यादव एवं सशस्त्र बल के जवान गश्ती करते नजर आए।





















