– योजनाओं की लूट पर खोला मोर्चा। रानीगंज में सियासी भूचाल।
नजरिया न्यूज (अररिया) बिहार।
रानीगंज प्रखंड के भोड़हा पंचायत में अब नाम खुलकर सामने आ गया है। रामपुर गांव निवासी मोहम्मद एकरामुल हक ने पंचायत की योजनाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर खुली जंग छेड़ दी है। एक अपील पत्र जारी कर उन्होंने दावा किया है कि पिछले वर्षों में आई सरकारी योजनाओं की राशि का सही हिसाब नहीं दिया गया।
आरोप है कि 15वीं वित्त योजना, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, नल-जल, नली-गली और महिला समृद्धि जैसी योजनाओं में भारी अनियमितता हुई। हक ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सूचना का अधिकार (RTI) के जरिए पूरी जानकारी निकालें—“कितना पैसा आया, किसके नाम से निकला और किसे मिला?”
उनकी इस खुली चुनौती के बाद पंचायत में चर्चा तेज है। समर्थक इसे “जनता की आवाज” बता रहे हैं तो विरोधी इसे “सियासी स्टंट” कह रहे हैं। लेकिन एक बात साफ है—अब भोड़हा पंचायत में हिसाब-किताब की मांग जोर पकड़ चुकी है।
अगर दस्तावेज सामने आते हैं तो मामला प्रशासनिक जांच तक जा सकता है। फिलहाल संबंधित प्रतिनिधियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।























