कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बाद अब आम जनों की सुविधा उपलब्ध कराने में प्रयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण प्रारंभ किया गया है इसी क्रम में मंगलवार को एडीएम राजमोहन झा ने कुर्साकांटा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण में पहुंचे एडीएम द्वारा बिंदुवार अलग-अलग फाइलों को घंटों अवलोकन किए गए जिसमें ऑनलाइन दाखिल खारिज,अभियान बसेरा, लगान वसूली, जमाबंदी अपडेट, मोटेशन, नजारत, एलपीसी बंदोबस्ती,
परिमार्जन सहित आधार शीडीग शामिल था उपस्थित कर्मचारियों के साथ बैठक कर शेष लंबित मामलों को समय सीमा के अंदर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया वहीं एडीएम द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन से पदाधिकारी को अवगत कराया गया मौके पर एडीएम के अलावा सीओ श्यामसुंदर आरो कुमार रोहित, अभय कुमार यादव, अवध कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, देवेंद्र कुमार, कमरुल होदा ,रवि कुमार मोहम्मद असलम मौजूद रहे।





















