राजीव झा नजरिया न्यूज़ संवाददाता किशनगंज
तेघरिया गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट मंडल के विस्तार का सोमवार को शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अनुमोदन प्राप्त हो गया है,जिसकी जानकारी सिलीगुड़ी जोन समन्वयक डॉ विजय अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि विगत 24 दिसम्बर को शान्तिकुञ्ज हरिद्वार केंद्र के निर्देशानुसार गायत्री परिवार ट्रस्ट मण्डल की गोष्ठी सिलीगुड़ी जोन समन्वयक के अध्यक्षता में किया गया,जिसमें जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य देवालय प्रमुख, संगठन प्रभारी,आंदोलन प्रभारी, गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन, ट्रस्टी मंडल के सदस्य एवं सिलीगुड़ी जोन के सक्रिय सदस्य मौजूद थे ।
उक्त गोष्ठी में ट्रस्ट मंडल के विस्तार पर परिचर्चा की गयी,जिसमें पूर्व मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी संध्या रानी आर्या के निधन के उपरांत उनके रिक्त स्थान पर सुदामा राय को मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी व सहायक प्रबन्ध ट्रस्टी आभाष कुमार साहा उर्फ मिक़्क़ी साहा एवं ट्रस्ट मंडल में डॉ वेद आर्या को सर्वसम्मति से शामिल किया गया,जिसकी अधिकारी सूचना 12 फरवरी को शान्तिकुञ्ज हरिद्वार वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के द्वारा दी गयी।इस अवसर पर शान्तिकुञ्ज हरिद्वार की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रद्धेया जीजी शेलवाला पण्ड्या ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार,समाज,राष्ट्र व युग निर्माण में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते रहे।परम् पूज्य गुरुदेव युग ऋषि पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों से जन जन को जोड़ने एवं मिशन के कार्यो में समझदारी,ईमानदारी,जिम्मेदारी के साथ नागरिक कर्तव्य का पालन करें ।पर्यावरण स्वच्छ भारत आंदोलन, नशा मुक्ति,नारी सशक्तीकरण की दिशा में एवं श्रेठ कार्यो में सहभागिता बनाये रखें।हम बदलेंगे युग बदलेगा,हम सधरेंगे युग सुधरेगा जैसे विचारों के साथ आगे बढ़ते रहे।
इस अवसर गायत्री परिवार के ट्रस्टी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,युगल किशोर तोषनीवाल,परमानंद यादव, चेतनारायण सिंह,पुष्पक राय,सोहन लाल मंडल,पंचानंद सिंह, सत्यनारायण पंडित,मनोज कुमार सिन्हा,बलराम ठाकुर,पूरन लाल माझी,प्रवीर प्रसुन्न,कुमारी तनुजा, हेमंत चौधरी,राकेश कुमार,जिला संयोजक सौरभ कुमार एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने बधाई दिया ।





















